Maiya Samman Yojana 13th Installment Out: महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार समय-समय पर कई योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक है Maiya Samman Yojana, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि DBT के माध्यम से दी जाती है। हाल ही में इस योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है, और अब लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पैसा पहुंचना शुरू हो चुका है।
यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक सहारा ही नहीं देती, बल्कि उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने और परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने का आत्मविश्वास भी देती है। अगर आप भी Maiya Samman Yojana की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है क्योंकि इसमें आपको बताया जाएगा कि 13वीं किस्त का पैसा कैसे चेक करें और अगर राशि नहीं मिली तो क्या करें।
Maiya Samman Yojana 13वीं किस्त की राशि मिलना शुरू
Maiya Samman Yojana के अंतर्गत 13वीं किस्त की ₹2500 की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है। सरकार ने इसे त्योहारों के समय विशेष रूप से जारी किया है ताकि महिलाएं आसानी से अपने खर्च पूरे कर सकें। अगर आप भी लाभार्थी हैं, तो आपके खाते में पैसा आने की सूचना आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से मिल जाएगी।
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह राशि पूरी तरह पारदर्शी तरीके से DBT के तहत ट्रांसफर की जा रही है। यानी बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी और पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा।
इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
Maiya Samman Yojana के अंतर्गत कुछ महिलाओं को पहले की 12वीं किस्त की राशि नहीं मिल पाई थी, जो बैंक संबंधी तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से अटक गई थी। अब सरकार ने तय किया है कि इन लाभार्थियों को पिछली बकाया किस्त का पैसा एक साथ दिया जाएगा।
यानी जिन महिलाओं की पिछली किस्त बकाया थी, उनके खाते में इस बार ₹5000 की राशि भेजी जाएगी। इस तरह सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे और हर किसी तक समय पर सहायता राशि पहुंच सके।
Maiya Samman Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहती हैं कि 13वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई या नहीं, तो इसके कई आसान तरीके हैं। सबसे पहले जब आपके खाते में पैसे आते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS पहुंच जाता है। अगर SMS नहीं आया है, तो आप अपने बैंक खाते को अपडेट करके या मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी इसकी पुष्टि कर सकती हैं।
Work From Home Yojana 2025 – वर्क फ्रॉम होम योजना 2025
वही ऑनलाइन चेक करने के लिए मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में जाकर अपनी आवेदन संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद आपके सामने किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी। यहां आप देख पाएंगी कि आपके खाते में कितनी राशि कब-कब ट्रांसफर की गई है।
13वीं किस्त का पैसा ना मिले तो क्या करें?
कई बार तकनीकी गड़बड़ी या बैंक खाते की जानकारी गलत होने की वजह से पैसा समय पर नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने बैंक खाते की जांच करें और पासबुक अपडेट कराएं। यदि वहां भी पैसा नहीं दिख रहा है तो अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें।
इसके अलावा, आप CSC सेंटर जाकर DBT स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद आपकी समस्या का निवारण जल्द से जल्द किया जाएगा।







