Maiya Samman Yojana 14th Installment: दुर्गा पूजा के अवसर पर खाते में 2500 रूपये जमा होना शुरू, नहीं मिला तो करे यह काम

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana 14th Installment: मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख महिला कल्याण योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में सहयोग देना है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं और सरकार लगातार समय-समय पर किस्त जारी करती रही है।

Maiya Samman Yojana 2025

इस बार महिलाओं को 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, जो अब उनके खातों में भेजी जा रही है। खास बात यह है कि सरकार ने त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए इसे पहले ही जारी करने का फैसला किया है। इस वजह से महिलाओं के लिए दुर्गा पूजा का आनंद और भी बढ़ गया है। अगर आप इस योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे। यहां आपको 14वीं किस्त से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी।

Maiya Samman Yojana दुर्गा पूजा के खास मौके पर ₹2500 मिलना शुरू

Maiya Samman Yojana के तहत झारखंड सरकार ने सितंबर महीने से ही राशि भेजना शुरू कर दिया है। सरकार का कहना है कि त्योहारों के समय किसी महिला को पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े, इसलिए इस बार की किस्त पहले ही जारी कर दी गई है। जिन महिलाओं को पिछली 13वीं किस्त का लाभ मिल चुका था, उनके खाते में इस बार सामान्य रूप से ₹2500 ट्रांसफर किया जा रहा है।

PM Berojgar Bhatta Yojana 2025: आवेदन, पात्रता, लाभ और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

वहीं जिन महिलाओं को किसी कारणवश पिछली किस्त नहीं मिल पाई थी, उनके लिए सरकार ने खास व्यवस्था की है। इन महिलाओं के खाते में इस बार एक साथ ₹5000 भेजे जा रहे हैं, जिसमें 13वीं और 14वीं दोनों किस्त शामिल हैं। इस तरह हर पात्र महिला को उसका पूरा लाभ मिल सकेगा और त्यौहारों में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Maiya Samman Yojana 14th Installment के लिए पात्रता

  • Maiya Samman Yojana का लाभ केवल झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय ₹2.5 लाख से कम हो।
  • महिला के पास उसका खुद का बैंक खाता होना जरूरी है और यह खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • जिन परिवारों के पास 4 पहिया वाहन जैसे कार या जीप है, उनकी महिलाएं इस योजना से वंचित रखी जाती हैं क्योंकि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए बनाई गई है।

Maiya Samman Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि Maiya Samman Yojana की 14वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो इसे जांचना बहुत आसान है। सबसे पहले आपके बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर ट्रांजैक्शन का SMS अलर्ट आता है। यदि SMS नहीं मिलता तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पासबुक एंट्री करा सकती हैं। इसके अलावा नेट बैंकिंग और UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm से भी आप अपना बैलेंस चेक कर सकती हैं।

PM Kisan Yojana Beneficiary List: पीएम किसान की नई सूची जारी, सिर्फ इनको मिलेंगे 21वीं किस्त के 2000 रुपये

झारखंड सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराया है। आप mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर लॉगिन करें और वहां से अपने आवेदन का स्टेटस और भुगतान की जानकारी देख सकते हैं। इस तरह आप घर बैठे ही जान सकती हैं कि आपके खाते में राशि आई है या नहीं।

14वीं किस्त नहीं मिली तो क्या करें?

अगर किसी महिला के खाते में Maiya Samman Yojana के 14वीं किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है, तो सबसे पहले उसे अपने दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए कि आपके सभी दस्तावेज अपडेट है या नहीं। इसके अलावा आधार कार्ड और बैंक खाता सही तरह से लिंक होना जरूरी है। यदि सब कुछ सही होने के बावजूद पैसा नहीं आया है तो नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या पंचायत में संपर्क करें और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना का टोल फ्री नंबर 1800-890-0215 जारी किया गया है जिसमें आप कॉल कर अपने समस्या के बारे में बताएं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपकी शिकायत पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद यदि आप 14वीं किस्त के लिए पात्र पाए जाते हैं तो राशि अगले 24 घंटे में आपके खाते में भेज दी जाएगी।

Sabkuchnews